सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में "आइडिया टू इनोवेशन" कार्यक्रम का आयोजन

: सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में

भोपाल। सेज (संजीव अग्रवाल ग्लोबल यूनिवर्सिटी), भोपाल (SAGE- Sanjeev Agrawal Global Educational University Bhopal) में सेज इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर द्वारा फिक्की, वाय. एल. एफ , के सहयोग से एम.एस.एम.ई इन्क्यूबेशन स्कीम के अंतर्गत “आइडिया टू इनोवेशन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी बंसल अग्रवाल , फिक्की की असिस्टेंट डायरेक्टर सुश्री स्मृति बजाज एवंएम.इस.एम.ई के असिस्टेंट डायरेक्टर गौरव गोयल , की विशेष उपस्थिति रही।

सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में

इस अवसर पर साक्षी बंसल ने बताया कि फिक्की (FICCI) की हेड एवं सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर होने के नाते वे युवाओं को आगे बढ़ने और अपने आइडियाज को साकार करने के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने स्टार्टअप एवं नवाचार से जुड़े विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, फैकल्टी एवं शोधकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे विश्वविद्यालय के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूती मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान ई. डी.सी टीम के सभी सदस्य एवं फैकल्टी उपस्थित रहे। अंत में ई. डी.सी सेल के कन्वेयर श्री सर्वेश शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच मजबूत सेतु के रूप में उभरकर सामने आया।

सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में